ग्रह नक्षत्र
Trending

8 november chandra grahan 2022 | गर्भवती महिलाएं रखे ध्यान

8 november chandra grahan 2022 | गर्भवती महिलाएं रखे ध्यान

8 november chandra grahan 2022 वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव समूचे मानव जाति पर पड़ता है इसलिए इसके नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए विशेष सावधानियों का पालन करना पड़ता है खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को, अन्यथा आपको और शिशु को चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।

8 november chandra grahan 2022

इसलिए ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए क्योंकि ग्रहण से निकलने वाली नकारात्मक किरणों का असर शिशु पर पड़ सकता है।

गर्भवती स्त्रियों को ग्रहणकाल के दौरान उठने और बैठने में एहतियात बरतनी चाहिए। आपको चंद्र ग्रहण के दौरान हाथ या पैर मोड़कर नहीं बैठना चाहिए। इसका असर गर्भ में पल रहे शिशु पर हो सकता है।

आपको बता दें ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर में कहीं भी ताला लगाकर न रखें, चूंकि इसका असर शिशु के अंगों पर पड़ने की संभावना बनी रहती है।

जो स्त्रियाँ गर्भवती है उन्हें चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली चीज़ें जैसे कि चाकू, सुई आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।

गहने या धातु से बनी किसी भी वस्तु जैसे सेफ़्टी पिन, हेयर पिन आदि को चंद्र ग्रहण के दौरान इस्तेमाल न करें।

चंद्र और सूर्य दोनों ही ग्रहों में सोना अशुभ माना गया है। यही वजह है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहणकाल के दौरान सोने से बचना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।

ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाने-पीने से परहेज़ करना चाहिए।

गर्भ में पल रहे शिशु को त्वचा संबंधित रोगों से बचाने के लिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए।

आइए अब गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण के दौरान क्या कार्य करें इस पर बात करते है।

पूर्ण चंद्रग्रहण से इन चार राशियों को होगा फायदा 

गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?

Pregment womens can do this on Chandra Grahan

सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में, चन्द्र ग्रहण के बाद दान अवश्य करना चाहिए, इस दिन चंद्र ग्रहण के बाद गर्भवती महिलाएं सफ़ेद रंग की वस्तु जैसे दही, दूध, वस्त्र आदि का दान करें। साथ ही, दान करते समय घर के पितरों का स्मरण करें।

गर्भवती महिलाओं को चन्द्र ग्रहण की पूरी अवधि के दौरान अपनी जीभ पर तुलसी का एक पत्ता रखकर दुर्गा स्तुति और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए जिससे चन्द्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव बच्चे के ऊपर न पड़ें।

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने साथ एक नारियल रखना चाहिए। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा को नारियल अपने अंदर समाहित कर लेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button